रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट; पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़े खुलासे की उम्मीद
मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना से शहर में सनसनी मच गई है. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री और आम जनता के बीच सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. घटना सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाया.
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके भूमिका संदिग्ध है सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे कोई सुनियोजित साजिश हो सकती है, जिसे समझने के लिए जांच की जरूरत है.
फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, भविष्य में और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। जिससे पूरी सच्चाई बाहर आने की उम्मीद है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दोनों सदस्यों, शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पुलिस को संदेह है कि यह हमला एक सुनियोजित ऑपरेशन था जिसमें कई लोग शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर हो गई
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवसरन पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुणे के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
